HomeUncategorizedअपने पैतृक गांव सैफई में अखिलेश यादव ने सपरिवार मनाई होली, बड़ी...

अपने पैतृक गांव सैफई में अखिलेश यादव ने सपरिवार मनाई होली, बड़ी संख्या में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Holi Festival Celebration: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बगैर सोमवार को उनके पैतृक गांव सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने परिवार के साथ होली खेली। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जुटे।

इस मौके पर अखिलेश ने मंच से भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा।

Image

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) आने वाले भविष्य का भी चुनाव है। आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है।

एक तरफ संविधान को बचाने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान को खत्म करके बैठे हुए हैं। जब BJP हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा।

Image

उन्‍होंने कहा, हम लोगों को कई रंग पसंद हैं, लेकिन कुछ लोगो को सिर्फ एक रंग ही पसंद है। हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा, जब बहुरंगी रंग में होगा। हम लोगो की जिम्मेदारी वोट डालने से लेकर वोट डलवाने तक की है, जो लोकतंत्र में हमारा अधिकार है, कही वो भी ये लोग छीन ना लें।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो कारखाने उत्तर प्रदेश में लगने थे, वे गुजरात मे लगा दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि ED-CBI के जरिए कमाई हफ्ता-वसूली है।

Image

वहीं, शिवपाल ने मंच से कहा कि होली के साथ-साथ चुनाव में भी लगना है। इसी तरह से शोर मचाते रहे तो किसी की बात नही सुनोगे और तब सफलता नही मिलेगी।

सांसद डिंपल यादव ने होली की शुभकामनाए देते हुए अपने संबोधन में कहा “आप सभी कार्यकर्ताओं ने जो जीत दिलाने का वचन लिया है, उसेे पूरा करने का दायित्व निभाएं।

असली शक्ति आप सबके हाथों में है, आप सभी देश की दिशा को बदलने का अधिकार है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि आने वाले चुनाव में आप सभी लोग भाजपा को हटाने में सहयोग करेंगे।”

सैफई में होली खेली गई। यहां फाग गायन भी किया गया। काफी संख्या में क्षेत्र से नामी ग्रामीण फाग गायन करने वाले लोग इसमें पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह के साथ के फाग गायन करने वाले भी मौजूद रहे।

Image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली मंच पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली गई।

ज्ञात हो कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली है। काफी संख्या में प्रदेशभर से Samajwadi Party के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...