Latest Newsभारतआंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू ने अधिक बच्चे पैदा करने पर दिया...

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू ने अधिक बच्चे पैदा करने पर दिया जोर, निकाय चुनाव में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Chandrababu Stressed on Producing more Children: आंध्र प्रदेश में घटती युवा आबादी पर CM Chandrababu Naidu चिंतित हैं। राज्य में जनसंख्या दर (Population Rate) को बढ़ाने के लिए उनकी सरकार नया कानून लाने की योजना बना रही है।

CM नायडू ने कहा…

इसके तहत आंध्र प्रदेश में दो या दो अधिक बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। CM नायडू ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस बाबत कानून बनाने की योजना बना रही है।

CM Chandrababu Naidu ने कहा कि राज्य सरकार पॉपुलेशन मैनेजमेंट को लागू करने की योजना बना रही है, जिसमें अधिक बच्चों वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए नए कानून पर विचार किया जा रहा है।

नायडू ने कहा ‎कि राज्य सरकार एक ऐसा कानून लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत केवल दो से अधिक बच्चों वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के पात्र होंगे।

राज्य ने पहले दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोकने वाला कानून पारित किया था, लेकिन हमने उस कानून को निरस्त कर दिया है। राज्य में अधिक वाले परिवारों को अधिक लाभ प्रदान कर सकती है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने राज्य में गिरती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा ‎कि आंध्र सहित दक्षिण भारत में बुढ़ापे की समस्या के लक्षण दिखने लगे हैं। जापान, चीन और कुछ यूरोपीय राष्ट्र जैसे कई देश इस समस्या से जूझ रहे हैं, जहां बुजुर्गों की आबादी अधिक है।

दक्षिण भारत में युवा लोगों के देश के अन्य हिस्सों या विदेश में पलायन करने से समस्या और भी बढ़ गई है। CM ने बताया कि दक्षिणी राज्यों में प्रजनन दर पहले ही 1.6 तक गिर गई है, जो राष्ट्रीय औसत 2.1 से काफी कम है। ऐसा ही चलता रहा तो 2047 तक बुजुर्गों की आबादी में जबरदस्त वृद्धि हो जाएगी, जो चिंता का विषय है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि देश के गांव में सिर्फ बुजुर्ग लोग ही बचे हैं। युवा आबादी शहरों में चली गई है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...