HomeUncategorizedविराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया नया मेहमान

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया नया मेहमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Anushka Virat welcomes Baby Boy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) ने Baby Boy का स्वागत किया अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बच्चे का स्वागत किया है।

पिछले कई दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि Virat-Anushka जल्द ही दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। आखिरकार आज एक्ट्रेस ने एक Instagram पोस्ट शेयर करते हुए दूसरी बार मां बनने की प्यारी खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

दूसरी बार मां बनने की खबर

anushka-virat-welcomes-new-guest-arrives-at-virat-kohli-and-anushka-sharmas-house

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने Instagram अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने बच्चे का नाम भी बताया है।

पोस्ट शेयर करते हुए विराट-अनुष्का ने लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 15 फरवरी 2024 को अपने दूसरे बच्चे, वामिका के छोटे भाई ”अके” का स्वागत किया है। कृपया।” हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार”। अनुष्का-विराट ने अपने बेटे का नाम ”अकाय” रखा है।

प्रेग्नेंसी को विराट-अनुष्का ने रखा राज़

anushka-virat-welcomes-new-guest-arrives-at-virat-kohli-and-anushka-sharmas-house

अनुष्का-विराट की पोस्ट पर नेटिज़न्स ने शुभकामनाओं की बौछार कर दी। नेटिजन्स के साथ-साथ क्रिकेटरों और Bollywood Celebrities ने भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर विराट-अनुष्का ने इसे राज़ रखा था। अनुष्का के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की पहली खबर सितंबर 2023 में सामने आई थी। Actress का बेबी बंप भी नजर आया। लेकिन फिर भी विराट-अनुष्का ने इस बारे में राज़ रखा। आखिरकार उन्होंने आज एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। उनका विवाह समारोह इटली के टस्कनी में आयोजित किया गया था।

उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। अनुष्का ने शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को वामिका को जन्म दिया। अब विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे का भी स्वागत किया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...