Homeझारखंडमहाराष्ट्र में बैलेट पेपर से मतदान कराने की कवायद

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से मतदान कराने की कवायद

Published on

spot_img

मुंबई : महाराष्ट्र के मतदाताओं को बैलेट पेपर से भी मतदान करने का विकल्प मिल सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को विधान भवन में बैठक कर अधिकारियों के साथ चर्चा की और जल्द कानून बनाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश उके ने विधानसभा अध्यक्ष से इस संबंध में लिखित मांग की थी।

बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, विधानमंडल सचिवालय के सचिव राजेंद्र भागवत और विधि एवं न्याय विभाग के सचिव भुपेंद्र गुरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पटोले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, संविधान के अनुच्छेद 328 के अनुसार राज्य विधानमंडल को अपने यहां चुनाव संबंधी कानून बनाने का अधिकार है।

इसी आधार पर कानून बनाने का निर्देश दिया है।

अगर, महाराष्ट्र में यह कानून बन जाता है तो निकाय और विधानसभा के चुनाव में लोगों के पास वोटिंग के लिए दोनों विकल्प होंगे।

ईवीएम और बैलेट पेपर में कौन ज्यादा विश्वसनीय है, यह जनता तय करे।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...