HomeझारखंडBank Holiday : मार्च के महीने में बैंकों की लंबी छुट्टी, पहले...

Bank Holiday : मार्च के महीने में बैंकों की लंबी छुट्टी, पहले ही निपटा लें काम, देखे लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में मार्च महीने में 13 दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे। अगर आपको बैंक का कोई खास काम है तो आप पहले से ही इस काम को निपटा लें।

क्योंकि, मार्च महीने में बड़ी संख्या में बैंक छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों के चलते बैंक में कार्य प्रभावित रहेगा।

ऐसे में अगर आपका बैंक की ब्रांच में जाने का कोई प्लान है तो फिर आप तत्काल इस प्लान को जमीन पर उतार कर अपने बैंक कार्यों को पूरा कर लें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मार्च में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में चार छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। हालांकि, झारखंड में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं।

ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें।

झारखंड में मार्च महीने में नौ दिन में बैंक छुट्टी

01 मार्च (महाशिवरात्रि)

06 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

12 मार्च (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार

13 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

17 मार्च (होलिका दहन)- बैंक बंद

18 मार्च (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बैंक बंद

20 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

26 मार्च (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार

27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...