HomeUncategorizedभारत बंद का दिल्ली में नहीं हुआ कोई असर

भारत बंद का दिल्ली में नहीं हुआ कोई असर

Published on

spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा है। यहां सुबह से ही मेट्रो स्टेशनों और बस स्टैंड पर लोग अपने ऑफिस जाने के लिए रोजमर्रा की तरह पहुंचे।

इसके अलावा दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर भी यातायात सामान्य रहा।

दफ्तर आने-जाने के सामान्य समय के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर आम दिनों की तरह ही भीड़ रही।

कम्यूटर इंजीनियर विनय कुमार ने कहा, हमें भारत बंद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और ऑफिस में भी कोई छुट्टी नहीं थी इसलिए मैं जा रहा हूं।

रिक्शा, बस और निजी वाहन भी बिना किसी बाधा के दक्षिण दिल्ली में आते-जाते दिखे।

रोजाना अपनी गाड़ी से ऑफिस जाने वाले रफीक अहमद ने कहा, मुझे किसी ने नहीं रोका और ट्रैफिक भी सामान्य है।

किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को कहा कि उसके भारत बंद आह्वान के चलते शुक्रवार को सभी दुकानें, मॉल, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

12 घंटे का बंद सुबह 6 बजे से 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

एसकेएम द्वारा किए गए इस भारत बंद को विभिन्न किसान संगठन, ट्रेड यूनियन, छात्र समूह, वकील संघ, राजनीतिक दल और राज्य सरकारों के कई प्रतिनिधि समर्थन दे रहे हैं।

बता दें कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली की सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले साल 26 नवंबर से कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग लेकर डेरा डाले हुए हैं।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...