नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होंगे। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। ये सीट महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अप्रैल में अलग-अलग तिथियों में रिक्त हो रहीं हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।




