Homeलाइफस्टाइलBigg Boss 18 : घर से बाहर हुए गुणरत्न सदावर्ते, खुद को...

Bigg Boss 18 : घर से बाहर हुए गुणरत्न सदावर्ते, खुद को बताया ‘फ्यूचर हीरो’, मिलेंगी वापस एंट्री!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bigg Boss 18: रियलिटी शो Bigg Boss 18 में दर्शकों को खूब मनोरंजन मिल रहा है। इस बार शो में तमाम सितारों के साथ एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) ने भी हिस्सा लिया।

उनकी मौजूदगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। लेकिन वहीं कई घर वालों की नजर में वे काफी खटक भी रहे हैं।

गुणरत्न सदावर्ते के फैंस के लिए एक बेहद ही हैरान करने वाला खबर सामने आया है। दरअसल गुणरत्न जी घर से बाहर आ गए हैं।

इस तरह से अचानक बिना किसी Nomination के घर से बाहर आने पर दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों उन्हें घर से बाहर किया गया।

‘चलो बुलावा आया है…’

घर से बाहर आने पर गुणवरत्न सदावर्ते ने कहा, ‘हमारे प्यारे-प्यारे दर्शकों और हमे चाहने वालों को हम यही कहेंगे कि एक गाना है, ‘चलो बुलावा आया है।

तो हमें भी बुलावा आया, हमें कोर्ट ने बुलाया था। कोर्ट की जब पेशी लगती है तो हाजरी लगानी पड़ती है। कोर्ट की पेशी के कारण हम माननीय उच्च न्यायालय के सामने हमें एक केस के सिलसिले में बुलाया था।

मुझे और जयश्री पाटिल (Jayshree Patil) को बहस के लिए कोर्ट में जाना पड़ा था, इसलिए हम Big Boss से बहुत इज्जत के साथ कोर्ट की तरफ रवाना हुए’।

क्या होगी वापस एंट्री?

गुणरत्न से जब पूछा गया कि अब आप बाहर आ गए हैं और दर्शक नाराज हैं तो क्या आप फिर से Big Boss में एंट्री कर सकते हैं, कोई प्लान है? इस पर गुणरत्न ने कहा,’हां जरूर! अगर समय मिला तो डंके की चोट पर हम बिग बॉस में होंगे और हम वहां अपनी चीजें बहुत अच्छी तरह रखने की पुरजोर कोशिश करेंगे’।

गुनरत्न जी ने खुद को बताया ‘फ्यूचर हीरो’

Big Boss के घर में आपका फेवरेट कौन रहा? इस पर उन्होंने कहा, ‘Big Boss का 18वां सीजन अब परिपक्वता की उम्र में आया है। हम परिपक्वता के साथ वहां खेल रहे थे।

बाकी लोग उबले चने हैं। Future Hero। फिल्मी दुनिया से हैं। फ्यूचर हीरो हैं, इसलिए ही तो हम उन्हें उबले चने बोलते हैं। अपनी-अपनी चटपटी बातें करते हैं।

लेकिन, हम घमंड से नहीं, डंके की चोट पर कहते हैं कि लोगों ने हमें चाहा है। दर्शक जिसे चाहें, उससे बड़ा कोई नहीं होता है। हमें ये प्यार दर्शकों ने दिया। हमें लगता है कि वहां हमारी बराबर कोई नहीं था’।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...