Homeबिहारबारात देखने गई नाबालिक लड़की को बनाया सामूहिक हवस का शिकार, पुलिस...

बारात देखने गई नाबालिक लड़की को बनाया सामूहिक हवस का शिकार, पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape in Bihar: बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में बारात देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक लड़की की शादी थी। इसी क्रम में पीड़िता भी बारात देखने पहुंच गई। कहा जा रहा है कि पीड़िता बारात देखकर अपने घर वापस लौट ही रही थी कि रास्ते में दो मनचलों ने नाबालिग को घेरकर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।

आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। ओबरा के थाना प्रभारी अजय कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी (FIR) थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक लड़के को नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता (Victim) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...