Latest Newsबिहारलालू यादव को मिली बड़ी राहत, इस मामले में CBI ने दी...

लालू यादव को मिली बड़ी राहत, इस मामले में CBI ने दी क्लीन चिट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक बड़ी राहत मिली है।

डीएलएफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने लालू यादव को क्लीन चिट दे दी है।

आरजेडी नेता को ये क्लीन चिट अभी नहीं बल्कि पूर्व डायरेक्ट ऋषि कुमार शुक्ला के कार्यकाल में ही दे दी गई थी।

सीबीआई ने 2018 में पीई यानि प्रारंभिक जांच के तौर पर ये केस दर्ज किया था।

लेकिन इस मामले की छानबीन करने के बाद एजेंसी को उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला तो इस मामले की फाइल बंद कर दी गई।

इसके बाद लालू यादव को क्लीन चिट दे दी गई थी।

लालू पर आरोप था कि 2007 में कथित शेल कंपनी एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पांच करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी।

ये कॉलोनी डीएलएफ ने तैयार की थी। बाद में 2011 में लालू यादव के बच्चों तेजस्वी, चंदा और रागिनी ने एबी एक्सपोर्ट को चार लाख रुपए में खरीद लिया था।

इस तरह से लालू को करोड़ों की प्रॉपर्टी कथित तौर पर केवल चार लाख रुपए में मिल गई थी।

इसके बाद आरोप लगा कि एबी एक्सपोर्ट के जरिए डीएलएफ ने रिश्वत पहुंचाई है।

ये रिश्वत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्ट के बदले में दी गई थी।

लालू यादव को फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामलों में पिछले महीने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

दुमका ट्रेजरी से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सात साल की सजा मिली थी।

वो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से जेल में थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।

तबीयत में सुधार होने के बाद वे अपनी बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हो गए हैं।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...