Homeबिहारआरा में भाजपा ने शुरू किया कोरोना से बचाव को ले स्वास्थ्य...

आरा में भाजपा ने शुरू किया कोरोना से बचाव को ले स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

आरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भोजपुर जिले में अपने कार्यकताओं के बीच कोरोना की तीसरी लहर मे बचाव और कोविड टीकाकरण के जागरूकता के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम सभी मंडलो में बुथ स्तर तक शुरू कर दिया है।

”स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान” नाम से चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को भोजपुर में भाजपा द्वारा आरा के नारायणी उत्सव पैलेस मे आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी और संचालन जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह ने किया।

बैठक मे विशेष रुप से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अभियान के प्रदेश प्रभारी सह प्रदेश मंत्री श्रीमती अमृता भूषण और आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक सियाराम सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर और वंदे मातरम से हुआ।

उसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया।

”स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान”प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रत्येक मंडल से मंडल अध्यक्ष सहित पाँच-पाँच स्वास्थ्य स्वयंसेवको को पाँच सत्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि अभियान के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री अमृता भूषण ने अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश मे पूरे जिला से पांच स्वयंसेवक सहित प्रदेश पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उसके बाद प्रत्येक जिला मे मंडल से चयनित पांच प्रशिक्षु स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उसके बाद मंडलो मे बुथ से पांच-पांच स्वयंसेवको को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये सभी प्रशिक्षक गाँव,शहर और अन्य सभी जगह लोगो को अभियान से जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होने कहा कि यह प्रशिक्षण काफी महत्वपूर्ण है।टीकाकरण अभियान मे भाजपा के कार्यकर्ता जोर शोर से जागरूकता अभियान चला रहे है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...