Homeक्राइमपूर्णियां में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

पूर्णियां में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्णियां: पूर्णियां शहर के टीओपी थाना क्षेत्र के मंझली चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

मृतक बी कोठी सुखसेना निवासी कमलेश झा के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार झा है। जो डॉलर हाउस चौक पर रहकर पढ़ाई करता था।

घटना के बारे में मृतक के दोस्त सानू ने बताया कि रात में दोस्त प्रकाश का बर्थ डे पार्टी था।

बर्थ डे पार्टी में शामिल होकर सुबह 10.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर मंझली चौक होते हुए डॉलर हाउस जा रहे थे।

हर्ष झा बाइक के पीछे बैठा हुआ था। स्मैक की लड़ाई को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने सामने से सानू के ऊपर गोली चला दी।

सोनू को गोली ना लग कर गोली हर्ष झा के सीने में लग गई। गोली लगने से हर्ष झा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपराधियों की पहचान गुड्डू मियां के भतीजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही गुड्डू मियां के भतीजा ने सोनू के साथ स्मैक को लेकर मारपीट की थी।

उन्होंने बताया कि इसके कारण ही गुड्डू मियां के भतीजे ने गोली मारी है।

मृतक के दोस्त साेनू ने बताया कि गोली लगने के बाद भी गुड्डू मियां का भतीजा गाड़ी से उतरकर हर्ष को पहले हिलाकर देखा की मौत हुई है या नहीं उसके बाद वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद केहाट थाना और सहायक खजांची हाट थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...