Latest Newsबिहारनीतीश के नेतृत्व में बनी ‘डबल इंजन’ की सरकार 2025 तक चलेगी...

नीतीश के नेतृत्व में बनी ‘डबल इंजन’ की सरकार 2025 तक चलेगी : शाहनवाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच विवाद होने से इंकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी डबल इंजन की सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी।

श्री हुसैन समस्तीपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के रिश्ते सबसे अच्छे दौर में है और गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।

भाजपा प्रवक्ता ने रार्ष्टीय जनता दल (राजद) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का खेला हो गया।

राजद तो शपथ लेने के लिए तैयार बैठी थी लेकिन प्रदेश की जनता ने चुनाव में राजद का खेला कर दिया और जनमत राजग को दिया।

एक प्रश्न के उत्तर में श्री शाहनवाज ने कहा कि बिहार में कानून का राज है।

यहां मदरसे भी चलेगे और संस्कृत विद्यालय भी चलेंगे।

उन्होंने कहा कि मदरसे बंद करने का कोई इरादा सरकार का नहीं है।

बंगाल में विधि व्यवस्था चरमरा गया है।

लोगों की लगातार हत्या हो रही हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनी हुई है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा का विरोध करते-करते अब भारत का ही विरोध करने लगी है।

प्रधानमंत्री एवं देश का विरोध करते-करते कांग्रेस पार्टी का एक दिन पूरी तरह से सफाया हो जायेगा।

spot_img

Latest articles

कोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Crack in Koel River Bridge : रविवार को लोहरदगा में एक बड़ी रेल दुर्घटना...

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...

पर्यटन मानचित्र पर उभरी शिव पहाड़ी गुफा, गढ़वा को मिली नई पहचान

Garhwa Has Got a New Identity : गढ़वा जिले के लिए यह एक अच्छी...

खबरें और भी हैं...