Latest Newsबिहारबिहार के सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों समेत पांच...

बिहार के सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/सहरसा: बिहार में मानसून के प्रवेद के बाद से ही सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

इसमें वज्रपात के कारण लोगों की जानें भी जा रही हैं। ताजा मामला सहरसा जिले का है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। यहां सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बच्चे महिला के साथ मूंग तोड़ने गए थे।

इस दौरान वज्रपात होने से सब के सब झुलस गए और उनकी मौत हो गई। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

राज्‍य के कई इलाकों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है।

बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...