Latest Newsबिहारखगड़िया में पुलिस वर्दी में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस की...

खगड़िया में पुलिस वर्दी में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई की मौत, एक जख्मी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया: जिले के बेलदौड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस की वर्दी में आये हथियार से लैश एक दर्जन अपराधियों ने घर पर ताबडतोड फायरिंग कर दो सगे भाईयों को मौत की नींद सुला दी।

जबकि तीसरा भाई गंभीरावस्था में बेगुसराय इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब एक बजे एक दर्जन की संख्या में अपराधी पुलिस की वर्दी में हथियार से लैश होकर पहुंचे और ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मृतक सकरोहर गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ प्रसाद सिंह के बडे बेटे 52 वर्षीय धनंजय सिंह,मंझले बेटे 48 वर्षीय बिजेंद्र सिंह उर्फ बीजो बताया जा रहा है।

जबकि गंभीर रूप घायल मृतक का छोटा भाई 45 वर्षीय पप्पु कुमार सिंह बताया जाता है।

घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस शव को कब्जे मे लिया। जबकि गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया।

जहां से चिकित्सक ने घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया।

घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

घटना के बाद से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...