Latest Newsबिहारजनसुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 40 सीट महिलाओं के लिए:...

जनसुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 40 सीट महिलाओं के लिए: प्रशांत किशोर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jansuraj will Contest Elections on all 243 Seats: जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से 40 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज पार्टी 2025 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ाएगी। इसके बाद अगर अगले 5 साल और मौका मिला तो 2030 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 से 80 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। हमारी पार्टी ने महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें नेत्री बनाने का अभियान शुरू किया है। महिलाओं को सही मायने में नेत्री बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तब तक उनकी भागीदारी समाज में समानता के आधार पर नहीं हो सकती है। इसलिए जनसुराज पार्टी का उद्देश्य है कि सबसे पहले 40 महिलाओं को जीताकर विधानसभा पहुंचाया जाए।

प्रशांत किशोर ने यह भी मांग की कि महिलाओं को रोजगार और व्यापार करने के लिए 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिले, इसके लिए सरकारी गारंटी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में जनता की सरकार बनने वाली है, 2 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2025 में जब बिहार में जनसुराज पार्टी की सरकार बनेगी तब सालभर के अंदर राज्य के किसी भी बेटे को मजबूरी में 10-12 हजार के रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमने इसके लिए पूरी योजना बना ली है।

उन्होंने कहा कि मैं Bihar की जनता से अपील करता हूं कि अगली बार ध्यान से वोट करें। वो किसी नेता या उनके बेटे को देखकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। मेरी इस बात पर बिहार की महिलाओं ने सहमति जताई है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...