Latest Newsबिहारकानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण संभव नहीं: नीतीश कुमार

कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण संभव नहीं: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं को शिक्षित करना होगा।

नीतीश सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने से बहुत लाभ नहीं होने वाला है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरुक करना जरूरी है।

उन्होंने इसके लिए चीन सहित अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन सहित कई देशों में इसके लिए कानून लाया गया, क्या हाल है देख लीजिए।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी सोच है, जो करना चाहें करें, लेकिन हमारी राय यह है कि सिर्फ कानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच सभी समुदाय पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मजकिया लहजे में कहा कि कुछ लोग तो अपवाद होंगे ही।

पत्रकारों द्वारा न्यायालय द्वारा समान नागरिक संहिता की बात किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, आप बताइये कि कॉमन सिविल कोड किस नंबर पर है ? आर्टिकल 44 की बात हो रही है। जरा आर्टिकल 47 भी देख लीजिये। हमलोगों ने बिहार में शराबबंदी लागू की। इन सब चीजों पर ध्यान देते हैं तो शराबबंदी को लेकर भी ध्यान दीजिये। शराबबंदी पूरे देश में हो।

राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हम इसे लेकर गंभीर हैं।

हमने हवाई सर्वेक्षण कर सभी स्थिति का जायजा लिया है। हमने जिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिये हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...