Homeबिहार25 लाख का इनामी प्रदुमन्न की गिरफ्तारी से उग्रवादियों की कमर टूटी,...

25 लाख का इनामी प्रदुमन्न की गिरफ्तारी से उग्रवादियों की कमर टूटी, बिहार-झारखंड में दर्ज है 92 मामले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्माकी गिरफ्तारी से बिहार के मगध इलाके में उग्रवादियों की कमर ही टूट चुकी है बिहार व झारखंड में प्रदुमन के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण और उग्रवादी घटनाएं सहित 92 मामले दर्ज है।

झारखंड पुलिस ने बीते गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार नक्सली प्रदुमन पर 25 लाख का इनाम था।

पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी। बिहार सरकार ने प्रदुमन पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने शनिवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के दासी कर्मा क्षेत्र में प्रदुमन अपने दस्ते के साथ मौजूद हैं।

इसके बाद एसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गई। इसके बाद प्रदुमन शर्मा की गिरफ्तारी हुई है।

प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रदुमन शर्मा को 19 अगस्त की रात गिरफ्तार किया।

प्रदुमन शर्मा पर बिहार और झारखंड में करीब 92 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है।

प्रदुमन शर्मा मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर था। यह स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। साथ ही इस्टर्न रीजनल ब्यूरो के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हमेशा रहता था।

2019 में हुई मुठभेड़ में बच गया था प्रदुमन

एसपी के मुताबिक , इसकी गिरफ्तारी मगध जोन एवं बिहार – झारखंड राज्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण सफलता है।

बताया गया कि आखिरी बार 10 अगस्त 2019 को प्रदुमन शर्मा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी।

चौपारण के भदेल में हुई इस मुठभेड़ में प्रदुमन शर्मा बच निकला था लेकिन उसका साथी और माओवादी सदस्य लालदास मोची मारा गया था।

प्रदुमन बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। बताया गया है कि सर्च अभियान के दौरान कोठो गांव डूमर पहाड़ से सशस्त्र बल नीचे उतर रहे थे।

इसी दौरान नाले के तरफ से बेबराटांड़ की ओर से दो व्यक्ति को आते देखा गया। दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।

भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने खदेड़ कर दबोच लिया। वही एक अन्य व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

पकड़े गए व्यक्ति से नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ साकेत बताया।

वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर का रहने वाला है।

पुलिस के लिए प्रदुमन्न की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...