Homeबिहाररेप का आरोपी DSP फरार, पुलिस मुख्यालय ने छपवाया विज्ञापन, जिलों के...

रेप का आरोपी DSP फरार, पुलिस मुख्यालय ने छपवाया विज्ञापन, जिलों के SP को तलाशने का निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: दुष्कर्म के मामले में निलंबित डीएसपी कमलाकांत प्रसाद गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत द्वारा उनके खिलाफ इश्तहार जारी किया गया है।

अब सीआईडी (कमजोर वर्ग) ने कमलाकांत की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सूचना देने की अपील की है।

गया में डीएसपी के पद पर रहते उनपर अपने सरकारी आवास में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है।

सीआईडी (कमजोर वर्ग) ने कमलाकांत प्रसाद के बारे में किसी भी तरह की सूचना होने पर पुलिस को इसकी जानकारी देने की अपील की है।

इसके लिए लैंडलाइन नंबर 0612 922941318-19 व मोबाइल नंबर 8986912807, 898691 2819भी जारी किए गए हैं।

साथ ही कहा गया है कि सूचना देनेवाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले दुष्कर्म के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सरकार ने कमलाकांत प्रसाद को निलंबित कर दिया था।

माना जा रहा है कि जल्द ही उनके खिलाफ विभाग द्वारा भी योगदान नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया जा जाएगा।

गया के महिला थाना में दर्ज है केस

आरोप है कि गया में DSP रहते हुए कमलाकांत प्रसाद ने अपने ही सरकारी आवास पर एक नाबालिग के साथ रेप किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप को सही पाया गया था।

इसके बाद गया के महिला थाना में FIR नंबर 18/2021 दर्ज की गई थी। फरार कमलाकांत प्रसाद मूल रूप से बक्सर जिले का रहने वाला है।

रेप के इस मामले को CID के तहत आने वाले ‘वीकर सेक्शन’ की टीम भी देख रही है। कमलाकांत प्रसाद का अपनी पत्नी के साथ भी रिश्ता अच्छा नहीं रहा है।

ADG ने जारी किया आदेश

दूसरी तरफ, वीकर सेक्शन के ADG अनिल किशोर यादव ने राज्य के सभी जिलों के SSP/SP को एक लेटर लिखा है।

लेटर के जरिए सभी को निर्देश दिया गया है कि DSP कमलाकांत प्रसाद जहां भी दिखे, वहीं उन्हें गिरफ्तार करना है।

इसके लिए सभी जिलों के पुलिस कप्तान अपने थानेदारों को अलर्ट कर दें। कमलाकांत के पकड़े जाते ही तत्काल इसकी सूचना मुख्यालय को दें।

गौरतलब है कि कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल किशोर यादव ने डीएसपी कमलाकांत प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पटना और गया एसएसपी को विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...