Latest Newsबिहारजदयू के प्रवक्ता पद से हटे संजय सिंह, नीरज फिर बने प्रवक्ता

जदयू के प्रवक्ता पद से हटे संजय सिंह, नीरज फिर बने प्रवक्ता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जनता दल (युनाइटेड) की ओर से अध्यक्ष आर सी पी सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद बिहार में मुख्य प्रवक्ता पद से संजय सिंह को हटा दिया गया है और उनकी जगह पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय सिंह का नाम कुल आठ प्रदेश प्रवक्ता की सूची में भी नहीं शामिल किया गया है।

जदयू की ओर से शुक्रवार को प्रवक्ताओं की जारी सूची में नीरज कुमार के अलावा विधान पार्षद रणवीर नंदन, सुहेली मेहता, डा. अजय आलोक, निखिल मंडल, प्रगति मेहता, अरविंद निषाद एवं अभिषेक झा का नाम शामिल है।

पार्टी के किसी भी नेता ने प्रवक्ता पद से संजय सिंह का हटने का कारण नहीं बताया है। हालांकि इतना जरूर कहा जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी की एक बैठक में निर्णय लिया है।

वैसे सूत्र यह भी बता रहे हैं कि प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय सिंह को उपाध्यक्ष का पद दिया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि नीरज कुमार को सांसद ललन सिंह का नजदीकी माना जाता है। जदयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक सीट मिलने और उस पर आर सी पी सिंह के बैठाए जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ललन सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...