Homeबिहारममता लड़े या राहुल भारत में नहीं है प्रधानमंत्री का पद खाली:...

ममता लड़े या राहुल भारत में नहीं है प्रधानमंत्री का पद खाली: गिरिराज सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री पद के लिए लड़ने पर कटाक्ष करते हुए बाल विवाह के मुद्दे पर राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लिया है।

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा है कि यूपीए सरकार अपने दस साल के पूरे कार्यकाल में विवादों सेे घिरी रही। जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार का कार्यकाल उम्मीदों से घिरा हुआ है।

नरेंद्र मोदी गरीबों-नौजवानों-बहन-बेटियों की उम्मीद, देश के सुरक्षा की उम्मीद पर खरे उतर रहे हैं, इसलिए देश की जनता के लिए लोकप्रिय हैं, भरोसेमंद हैं।

देश में अभी निकट भविष्य में प्रधानमंत्री का कोई पद खाली नहीं है तो ममता लड़े या समता कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

राहुल लड़े या कोई और जब प्रधानमंत्री का पद रिक्त नहीं है तो क्या करेंगे। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है और नरेंद्र मोदी जनता की सभी उम्मीदों पर खड़ा उतर रहे हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा बाल विवाह का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की बात पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें नहीं लगता है कि राजस्थान की सरकार बाल विवाह को प्रोत्साहित करने का भूल करेगी। अगर सरकार ऐसी करती है तो यह बहुत बड़ा सामाजिक अपराध होगा।

शनिवार को गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिला मुख्यालय के राजदरबार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़ा में आयोजित सेवा समर्पण अभियान में शामिल हुए।

उन्होंने नव भारत मेला और नमो ऐप डाउनलोड करने तथा अधिक सेे अधिक डाउनलोड करवाने के लिए प्रेरित किया।

गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र मेला का भी उदघाटन किया।

इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि 2014 के बाद भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई है।

निश्चित रूप से आगे आने वाली पीढ़ियां इस काल को स्वर्णिम काल के रूप में याद करेगी।

भारत का एक कालखंड मोदी के पहले और दूसरा स्वर्णिम काल खंड मोदी के बाद का कालखंड होगा।

भारत नित्य प्रतिदिन यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

वर्तमान मोदी सरकार के बारे में पहले ऐसा कहा जाता था कि इस सरकार की विदेश नीति सुचारू रूप से नहीं चलेगी लेकिन मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति का लोहा मनवाया और आज पूरे विश्व में भारत और वर्तमान सरकार की जय जयकार है।

विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भारत को विश्व की राह दिखाने वाले पहले नरेंद्र स्वामी विवेकानंद जी हुए और दूसरे नरेंद्र भारत समेत विश्व को अपनी राजनीति सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान से चौंका रहे हैं।

मोदी ने सबसे पहले महिलाओं की पीड़ा समझी और उन्हें शौचालय दिया यह उनके दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के बलबूते भाजपा आमजन तक ले जाएगी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करेगी।

कार्यकर्ता पंचायत और प्रखंड स्तर पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार का आयोजन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शशांक शेखर तथा मंच संचालन प्रवक्ता सत्यम चन्द्र ने किया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...