Homeबिहारशरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित BJP नेताओं ने...

शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित BJP नेताओं ने जताया शोक

Published on

spot_img

पटना: देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन से बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार (Bihar) के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित राजद के नेता लालू प्रसाद, उप CM तेजस्वी यादव सहित BJP के नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

CM नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दु:खद है। शरद यादव से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन (Death) की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं।

शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित BJP नेताओं ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

राजद के अध्यक्ष और उनके साथ राजनीति करने वाले लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट कर लिखा कि अभी सिंगापुर (Singapore) में रात्रि में शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला।

बहुत बेबस महसूस कर रहा हूं। आने से पहले मुलाकात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई, ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित BJP नेताओं ने जताया शोक

तेजस्वी प्रसाद: शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद (Tejaswi Prasad) ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ।

कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार उनके परिजनों के साथ है।

इसके साथ हीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari), उदय नारायण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भी शरद जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी आन्दोलन के महान सेनापति के साथ हीं मंडल मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित BJP नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा झटका लगा

BJP के नेताओं ने भी शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। BJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यादव के निधन पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है।

वे एक सुलझे हुए राजनेता थें। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा झटका लगा है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि शरद यादव का निधन दुखद है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...