Homeभारतमहाराष्ट्र में 4 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की होगी मीटिंग, नए...

महाराष्ट्र में 4 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की होगी मीटिंग, नए CM का होगा चयन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maharashtra BJP Legislative Party Meeting: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। BJP ने विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये दोनों नेता मुंबई जाकर विधायकों के साथ बैठक करेंगे और नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाएंगे।

BJP विधायक दल की बैठक (BJP legislative party meeting) 4 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस बैठक में नए नेता सदन का चयन होगा। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायकों से बातचीत के बाद CM के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

बैठक में CM पद के चेहरे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा 

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस दिन मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी या नहीं।

BJP , शिवसेना (शिंदे गुट), और NCP (अजित पवार गुट) के गठबंधन महायुति में भी CM और डिप्टी सीएम पद को लेकर चर्चा जारी है। सोमवार को होने वाली गठबंधन की बैठक एकनाथ शिंदे के अस्वस्थ होने की वजह से टाल दी गई है। इस बैठक में पावर शेयरिंग और CM पद के चेहरे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के लिए BJP के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम सबसे आगे है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक फडणवीस के नाम पर सहमति बन चुकी है। विपक्ष के नेता और NCP प्रमुख अजित पवार ने भी कहा है कि सीएम बीजेपी से होगा, जबकि शिवसेना और NCP से दो डिप्टी CM बनाए जाएंगे।

बता दें 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति गठबंधन ने 233 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इसमें BJP ने 132 सीटें, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 57 और NCP (अजित गुट) ने 41 सीटें जीती हैं। अगले कुछ दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बेहद अहम होंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...