Homeभारतकपूर खानदान में शोक की लहर, निर्मल कपूर का 90 की उम्र...

कपूर खानदान में शोक की लहर, निर्मल कपूर का 90 की उम्र में निधन

Published on

spot_img

Nirmal Kapoor passes away: बॉलीवुड के दिग्गज अनिल कपूर, संजय कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया। 90 वर्षीय निर्मल उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं।

मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार शाम 5:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।

निधन पर परिवार गमगीन

निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली निर्मल ने परिवार के साथ कई यादगार तस्वीरें साझा की थीं। वे अपने बेटों-बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना कपूर मरवाह-के साथ-साथ पोते-पोतियों जैसे अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और अन्य के साथ गहरा बॉन्ड रखती थीं।

उनके निधन पर परिवार गमगीन है, और जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, अंशुला कपूर जैसे सदस्य अनिल कपूर के घर पहुंचे।

निर्मल ने 1955 में मशहूर निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। सुरिंदर ने ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘लोफर’, ‘पोंगा पंडित= ‘एक श्रीमान एक श्रीमती’ जैसी फिल्में बनाई थीं। सितंबर 2011 में उनका निधन हो गया था।

उनके चार बच्चे-बोनी, अनिल, संजय और रीना-ने फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस में अपनी पहचान बनाई। बोनी ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’ जैसे हिट्स प्रोड्यूस किए, जबकि अनिल और संजय ने एक्टिंग में नाम कमाया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...