HomeUncategorizedदिल्ली में गिरी इमारत, मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

दिल्ली में गिरी इमारत, मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के लाहौरी गेट (Delhi Lahori gate) इलाके में रविवार शाम दो मंजिला इमारत ढहने के हादसे में घायल एक और महिला की बुधवार को मौत (Death) होने से इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को हुई इस घटना में घायल होने के बाद संकार बेगम (60) को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मृतकों की (Dead) संख्या बढ़कर चार हो गयी है।

Building collapses Delhi

साढ़े आठ बजे संकार बेगम की मौत

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संकार बेगम की मौत हो गई। दो मंजिला इमारत गिरने ( Building collapse) से मारे गए तीन लोगों में उनके पति सुलेमान (75) भी शामिल थे। मरने वालों में शगुफ्ता (70) और खुशी (4) भी शामिल हैं।

नायक अस्पताल में उपचार जारी है

पुलिस ने बताया कि इस हादसे (Incident) में संकार बेगम के अलावा आठ अन्य लोग भी घायल हुए।

उनकी पहचान अमारा (45), निलोफर (50), मोहम्मद इमरान (40), सुखबीर (34), अंकित (28), अशोक (40), सैयद जीशान (30) और विपिन (30) के रूप में की गयी है। सभी घायलों का लोक नायक अस्पताल में उपचार जारी है।

Building collapses Delhi

मामले की विस्तृत जांच जारी है

इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 336 (अन्य लोगों का जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालना), 337 (अन्य लोगों का जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने के कृत्य से नुकसान पहुंचाना), 338 (अन्य लोगों का जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने के कृत्य से गंभीर नुकसान पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत FIR दर्ज किया है। इस मामले की विस्तृत जांच (Detailed investigation) जारी है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...