Latest Newsजॉब्सहोमगार्ड के 60 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, जानिए डीटेल्स...

होमगार्ड के 60 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, जानिए डीटेल्स…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bumper Recruitment on Home Guard: नौकरी (Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बेहद काम की हो सकती है।

दरअसल होमगार्ड के तकरीबन 60 हजार पदों पर भर्ती होने वाले हैं। बताते चलें यह भर्ती दिल्ली और यूपी में होगी। जिनमें यूपी में 44,000 से अधिक होमगार्ड पदों पर भर्ती (Home Guard Recruitment Posts) होगी, वहीं दिल्ली में 15,000 से ज्यादा होमगार्ड पदों को भरने की घोषणा की गई है।

यूपी में होमगार्ड के 44 हजार पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की ओर से 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह भर्ती दो चरणों में होगी।

बताते चलें नियमावली में लिखित परीक्षा का प्रावधान और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी अध्ययन हो रहा है।

चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इसके बाद जिलावार मेरिट बनेगी और चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। दौड़ को ढाई से तीन किलोमीटर किए जाने पर भी विचार चल रहा है।

दिल्ली में होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

दिल्ली में भविष्य में जल्द ही 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। हाल ही में एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल VK Saxena ने कहा कि निकट भविष्य में 15 हजार अतिरिक्त होमगार्ड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली में होमगार्ड जवानों की कुल संख्या 25,000 से अधिक हो जाएगी।

बताते चलें इस साल जनवरी में 10,285 होमगार्ड के नामांकन को मंजूरी दी थी। इनमें से 1,669 होमगार्ड जवानों को उप-राज्यपाल ने 3 दिसंबर को नामांकन पत्र वितरित किए।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...