Latest Newsझारखंडपरीक्षार्थियों और यात्रियों को मिलेगी राहत, गया-रांची के बीच शुरू हुई विशेष...

परीक्षार्थियों और यात्रियों को मिलेगी राहत, गया-रांची के बीच शुरू हुई विशेष परीक्षा ट्रेन, देखिए शेड्यूल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Special Examination Train started between Gaya-Ranchi: गया और रांची के बीच यात्रा (Travel between Gaya and Ranchi) करने वाले परीक्षार्थियों और यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है।

रेलवे ने दिसंबर 2024 में बढ़ती भीड़ को कम करने और परीक्षार्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष परीक्षा ट्रेन (Special Exam Train) चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 03640 गया से रांची और रांची से गया के बीच कुल 8 फेरों में संचालित होगी।

देखिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल

बताते चलें गया से रांची के लिए यह ट्रेन 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 29 दिसंबर को चलेगी। ट्रेन गया से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी:

० कोडरमा: 3:55 बजे पहुंचकर 3:57 बजे रवाना।

० हजारीबाग रोड: 4:28 बजे पहुंचकर 4:30 बजे रवाना।

० गोमो: 5:30 बजे पहुंचकर 5:32 बजे रवाना।

० धनबाद: 6:30 बजे पहुंचकर 6:50 बजे रवाना।

० बोकारो स्टील सिटी: 8:35 बजे पहुंचकर 8:40 बजे रवाना।

० मुरी: 9:40 बजे पहुंचकर 9:45 बजे रवाना।

० रांची में यह ट्रेन रात 11:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 21, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 31 दिसंबर को रांची से रात 12:30 बजे रवाना होगी। इसका स्टॉपेज इस प्रकार होगा।

० मुरी: 1:30 बजे पहुंचकर 1:35 बजे रवाना।

० बोकारो स्टील सिटी: 2:50 बजे पहुंचकर 2:55 बजे रवाना।

० धनबाद: सुबह 4:50 बजे पहुंचकर 5:10 बजे रवाना।

० गोमो: 5:35 बजे पहुंचकर 5:37 बजे रवाना।

० हजारीबाग रोड: 6:18 बजे पहुंचकर 6:20 बजे रवाना।

० कोडरमा: 6:50 बजे पहुंचकर 6:52 बजे रवाना।

० गया में यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।

16 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

दोनों ट्रेनों में 16 कोच होंगे, जिनमें 14 सामान्य श्रेणी के और 2 SLRD कोच शामिल हैं। SLRD कोच गार्ड और सामान के लिए निर्धारित होते हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की पूरी जानकारी लें और अपनी यात्रा की योजना समय पर बनाएं। परीक्षा स्पेशल ट्रेन होने के कारण भीड़ अधिक हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन समय पर पहुंचे और यात्रा के लिए आवश्यक सामान साथ रखें।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...