UPSC CSE Prelims का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

News Aroma Desk

UPSC CSE Prelims Admit Card 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का Admit Card जारी कर दिया है।

जो भी उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स की इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा Prelims की परीक्षा, 2024 16 जून, 2024 को देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsconline.nic.in/eadmitcard/index.php के जरिए भी अपना UPSC सिविल सेवा परीक्षा का Admit Card चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Prelims Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो।
आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आपका UPSC CSE Prelims Admit Card 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

UPSC सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 पदों पर बहाली की जाएगी।

इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता करैटेगरी वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

x