HomeUncategorizedबड़ी जीत पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा में उत्सव, कांग्रेस...

बड़ी जीत पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा में उत्सव, कांग्रेस मायूस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल/रायपुर: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता से भाजपा उत्साह से भरी हुई है और कांग्रेस में निराशा छा गई है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने उत्सव मनाया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता मायूस हैं।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सफलता पाई है। इस विजय से भाजपा के कार्यकर्ताओं को उर्जा से भर दिया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी से लेकर शहर और कस्बों तक होली से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मना डाली। भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई, जमकर नाचगाना हुआ और मिठाईयां बांटी गई।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयेाजित जीत के जश्न में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि चार राज्यों की इस विजय ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर आने वाले दिनों में जनसेवा, गरीब कल्याण का दायित्व दिया है। जीत को हमें पूरी विनम्रता के साथ शिरोधार्य करना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार और अभूतपूर्व सफलता ऐतिहासिक और प्रत्येक कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाएं, समर्थन, स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतिफल है।

देश में अमित शाह की कुशल रणनीति, जेपी नड्डा की संगठन तंत्र की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का अपार स्नेह से चार विधानसभा राज्यों में जो प्रचंड बहुमत मिला है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने चुनावी नतीजों पर अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा, अपने पांच राज्यों के आज सामने आये चुनाव परिणाम निश्चित तौर पर हमारी उम्मीद व अपेक्षा के विपरीत है।

लेकिन लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरी होता है, हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं। सभी विजयी दलों व उम्मीदवारों को बधाई कमल नाथ ने आगे कहा, हमारा नेतृत्व इन परिणामों की समीक्षा करेगा, मंथन करेगा और हम देखेंगे कि कमी कहां रह गयी।

इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने जीत का जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटी गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा संगठन और प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा को बधाई दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस के शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा फूट गया।

मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया।

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये।

जनादेश का सम्मान है। पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को चार राज्यों में प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...