Latest Newsबिहारबिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह शुरू, राष्ट्रपति ने किया शताब्दी स्तंभ...

बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह शुरू, राष्ट्रपति ने किया शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के दौरान शताब्दी स्तंभ का बुधवार को शिलान्यास किया। इसके पहले उन्होंने बोधि वृक्ष के छोटे पौधे को भी विधान मंडल परिसर में लगाया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शताब्दी समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। शताब्दी समारोह एक साल तक चलेगा।

रामनाथ कोविन्द ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।

राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य गण्यमान्य इस मौके पर मौजूद रहे।

विधानसभा भवन के 100 साल पूरा होने की स्मृति में शताब्दी स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्तंभ के ऊपर धातु का बना बोधि वृक्ष होगा। इसे बिहार वृक्ष के तौर पर जाना जाएगा।

इस वृक्ष में 9 बड़ी शाखाएं होंगी जो राज्य के सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा 38 छोटी शाखाएं सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगीं। वृक्ष की शाखाओं में 243 पंत्तियां लगी होंगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...