झारखंड : पति से झगड़ा होने के बाद काम करने बाहर गयी पत्नी, रोने लगी आठ महीने की बेटी, तो पिता ने टांगी से काट डाला

0
12
Advertisement

चाईबासा : एक पिता पर अपनी आठ महीने की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना मनोहरपुर प्रखंड के मकरंडा की है।

बच्ची की मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मकरंडा निवासी सानिया टोपनो और उसकी पत्नी के बीच शनिवार की दोपहर को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद सानिया टोपनो की पत्नी काम करने घर से बाहर चली गयी।

सानिया टोपनो अपनी आठ महीने की बेटी के साथ घर पर ही था। इस बीच शाम को करीब पांच बजे उसकी बेटी रोने लगी। आरोप है कि बच्ची के रोने से उसके पिता सानिया टोपनो को गुस्सा आ गया और उसने उस बच्ची पर टांगी से वार कर दिया।

टांगी से हमले के कारण बच्ची के गल और कंधे में गहरे जख्म हो गये, जिससे बच्ची की वहीं मौत हो गयी। उसके बाद रात में सानिया टोपनो की पत्नी काम करके घर लौटी। घर पर उसने अपनी बेटी को मृत देखा, तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया।

पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोपी पिता सानिया टोपनो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटी की हत्या करने का अपराध पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।