Latest Newsझारखंडचाईबासा शहर के चारों तरफ पुलिस का फ्लैग मार्च, आने-जाने वालों से...

चाईबासा शहर के चारों तरफ पुलिस का फ्लैग मार्च, आने-जाने वालों से पुलिस का रही पूछताछ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में कोल्हान को अलग देश घोषित करने की मांग को लेकर हुए जमकर हुए विवाद के बाद से पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

सोमवार को चाईबासा शहर के चारों तरफ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व चाईबासा के एसडीपीओ दिलीप खलखो ने किया।

फ्लैग मार्च के दौरान आने-जाने वालों को रोक कर पुलिस ने पूछताछ की। एसडीपीओ ने कहा कि आज किसी तरह की विधि-व्यवस्था भंग करने की गतिविधि न हो, इसके लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

सिविल ड्रेस में भी पुलिस की टीम पूरे इलाके की निगरानी कर रही है। फोटो के जरिये रविवार की घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि इलाके में कुछ विभाजनकारी लोग कोल्हान को अलग देश घोषित करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं।

कुछ स्थानीय युवाओं ने हाल के दिनों में इस मांग को और अधिक तेज करते हुए अवैध तरीके से नियुक्ति पत्र बांटना शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद चाईबासा पुलिस ने इस पूरे षडयंत्र में शामिल एक कोबरा बटालियन के जवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार जवान का नाम अजय पड़िया है। वह चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले लादुराबासा गांव का निवासी है।

उसके साथ तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इन युवकों की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों लोग पारंपरिक हथियारों से लैस होकर चाईबासा मुफ्फसिल थाना पहुंचे। इसके बाद थाने को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशींद्र कुमार ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवी नहीं माने।

उन्होंने अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार किया। इस दौरान थाने और पुलिस के जवानों पर कई युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस का प्रयोग किया।

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों की संख्या 100 से अधिक थी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...