Latest Newsझारखंडघर-घर महकेगा गोरखनाथ का आशीर्वाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण

घर-घर महकेगा गोरखनाथ का आशीर्वाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मन्दिर स्थित हिन्दू आश्रम में निर्मित अगरबत्ती ‘आशीर्वाद’ का लोकार्पण किया।

ये अगरबत्ती मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फूल से बनाई गई है। इसे केंद्रीय औषधि एवं सुगंध पौधा संस्थान (सी-मैप) भारत सरकार, लखनऊ, महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर के साथ श्री गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर के सहयोग से मूर्तरूप दिया गया है।

इस तरह जो फूल बाबा गोरखनाथ के दरबार में अर्पित होते रहे हैं। वे सूखने के बाद अब बेकार नहीं जाएंगे। इनकी खुशबू से मनोहारी सु‍गंध फैलेगी। इसके साथ ही बाबा गोरखनाथ के चरणों में अर्पित किए गए फूलों की सुगंध के रूप में उनका कृपा ‘आशीर्वाद’ के नाम से घर-घर तक पहुंचेगी।

मन्दिर में अर्पित होने वाले पुष्‍पों का सदुपयोग करने के लिए ये पहल की गई है। दरअसल बड़ी संख्‍या में हर रोज श्रद्धालु यहां पर बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं।

ऐसे में बाबा के दरबार में अर्पित होने वाले पुष्‍प की उपयोगिता भी सुनिश्चित होगी। बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद के रूप में गोरखपुरव‍ासियों के साथ अन्‍य जनपदों के लोगों को भी अर्पित हुए पुष्‍प की सुगंध और आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...