Latest Newsझारखंडधनबाद जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा स्वेटर, जिला...

धनबाद जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा स्वेटर, जिला प्रशासन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Children of Anganwadi Centers will get Sweaters: ठंड से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की सराहनीय पहल।

धनबाद जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रो (Anganwadi Centers) के सभी बच्चों को स्वेटर मिलेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।

हालांकि चुनाव के पहले भी जिला प्रशासन ने इसके लिए पहल की थी लेकिन आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाने के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

चुनाव के बाद फिर सक्रिय हुआ जिला प्रशासन

साथ ही साथ जिला प्रशासन सभी काम को छोड़कर चुनाव की तैयारियों में जुट गया। चुनाव खत्म होने तथा ठंड के शुरू हो जाने के कारण जिला प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।

पोशाक की खरीदारी स्थानीय स्तर पर ही होगी। विभाग ने इसकी राशि जारी कर दी है। गर्म पोशाक की खरीद के लिए समाज कल्याण शाखा ने टेंडर जारी कर दिया है।

जिले में 2200 से भी अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में 60 हजार से भी अधिक बच्चे हैं। इसमें तीन वर्ष से छह वर्ष के आते हैं।

तीन-छह वर्ष के सभी बच्चों को गर्म पोशाक का लाभ मिलेगा। गर्म पोशाक पर विभाग की ओर से 2 करोड़ 20 लाख 29 हजार रुपए खर्च होंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को दो-दो गर्म पोशाक दी जाएगी। पोशाक में हुड्डी (पोशाक से जुड़ी टोपी) भी रहेगी। तय शर्तों के मुताबिक, गर्म पोशाक का वजन 225 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। पोशाक का मरून कलर की होगी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...