Homeकरियरझारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 कक्षा की परीक्षा...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 कक्षा की परीक्षा की तारीख बदली, नयी डेटशीट जारी

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों (Jharkhand Government Schools) में कक्षा 1 से 7 तक की परीक्षा की तारीख बदल गई है।

शनिवार को नया डेट (New Date) सहित शिड्यूल (Schedule) जारी कर दिया गया है।

आदेश झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने जारी कर दिया है।

जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को दे दी गई है।

उक्त कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया

निदेशक ने कहा है कि राज्य सरकार (State Government) के नियंत्रणाधीन सरकारी, मॉडल स्कूल, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 1 से कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (SA-II) होना है।

पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 26-27 अप्रैल-2023 और 2 मई 2023 को दो पालियों में आयोजन किया जाना था।

निदेशक ने लिखा है कि उक्त कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है।

अब वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन 6 से 13 मई, 2023 तक एकल पाली में प्रातः 7.30 बजे से प्रातः 9.30 बजे तक होगा।

जारी किए गए दिशा-निर्देश

1. सभी सरकारी, मॉडल स्कूल, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

2. परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से कक्षा 7 के लिए होगा।

3. कक्षा 1 एवं कक्षा 2 की परीक्षा मौखिक होगी।

4. कक्षा 3 से कक्षा 7 के प्रश्न वस्तुनिष्ठ, लघुउत्तरीय तथा दीर्घउत्तरीय प्रकार के होंगे।

5. मुद्रित प्रश्न-सह- उत्तर पुस्तिका के माध्यम से परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें छात्र/छात्राओं को निर्धारित स्थान पर उत्तर लिखना होगा।

6. परीक्षा 7.30 बजे पूर्वाहन से 9.30 बजे पूर्वाहन तक एकल पाली में आयोजित होगी।

7. कक्षा 3 से 5 तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित है।

8. कक्षा 5 से 7 तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित हैं, परंतु गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए 50-50 अंक का लिखित और 10-10 अंक के प्रोजेक्ट कार्य (कुल 50+10=60) के लिए निर्धारित किया गया है।

9. संथाली, हो, खड़िया, मुंडारी, कुडुख विषयों के लिए कक्षावार प्रश्न-पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किए जाएंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...