• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

राज्य की तस्वीर-तकदीर बदलने के संकल्प के साथ काम कर रही सरकार, CM चंपाई ने…

1 year ago
झारखंड में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालय डेमोंस्ट्रेटरों की रिटायरमेंट आयु फिर 65 वर्ष

3 minutes ago
Rims

भारत-पाक तनाव के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए RIMS में 50 बेड और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम गठित

13 minutes ago
crime

अवैध संबंधों पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार

18 minutes ago
लातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता

लातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता

22 minutes ago
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तीनों विभागों का संभाला कार्यभार, इसके बाद…

झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल 24×7 अलर्ट

26 minutes ago
रांची में यहां Cash ACE ऐप से लिया 12 हजार का लोन, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 2.21 लाख, साइबर थाने में FIR दर्ज

रांची में यहां Cash ACE ऐप से लिया 12 हजार का लोन, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 2.21 लाख, साइबर थाने में FIR दर्ज

31 minutes ago

झारखंड के विश्वविद्यालयों में 2804 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली, नीड बेस्ड शिक्षकों का नियमितीकरण अधर में

35 minutes ago
लिटिल हार्ट स्कूल में प्रिंसिपल की बर्बरता, 10वीं के छात्र मयंक पर ‘जानलेवा हमला’, FIR दर्ज

लिटिल हार्ट स्कूल में प्रिंसिपल की बर्बरता, 10वीं के छात्र मयंक पर ‘जानलेवा हमला’, FIR दर्ज

40 minutes ago
रांची में भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर CISF-RPF की सघन जांच

रांची में भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर CISF-RPF की सघन जांच

43 minutes ago
Gangrape

नाबालिग के साथ गैंगरेप, प्रेमी और तीन दोस्तों ने की हैवानियत

49 minutes ago

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मासूम की मौत

53 minutes ago
अंधविश्वास में महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

अंधविश्वास में महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

13 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Saturday, May 10, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

February 24, 2024

राज्य की तस्वीर-तकदीर बदलने के संकल्प के साथ काम कर रही सरकार, CM चंपाई ने…

Central Deskby Central Desk
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A

CM Champai Soren: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंड (Government Jharkhand) को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार मिलेगा।

चंपाई सोरेन शनिवार को सरायकेला खरसावां जिले के टाउन हॉल में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

RelatedPosts

झारखंड में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालय डेमोंस्ट्रेटरों की रिटायरमेंट आयु फिर 65 वर्ष

May 10, 2025
Rims

भारत-पाक तनाव के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए RIMS में 50 बेड और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम गठित

May 10, 2025
crime

अवैध संबंधों पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार

May 10, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में देश के सबसे धनी राज्यों में एक है। यहां के कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है लेकिन इस राज्य के जो आदिवासी-मूलवासी हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका। आज भी उनके साथ गरीबी और पिछड़ेपन का टैग लगा है। अब हमारी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में सभी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 23 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। वर्ष 2019 में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत यहां की बुनियादी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए।

उन्होंने झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए जो कार्य शुरू किए, वे निरंतर जारी रहेंगे। उनकी सोच के अनुरूप झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा। हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। पहले चरण में दो लाख लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है और तीन महीने के बाद एक साथ नौ लाख लोगों को मकान का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के Basic Infrastructure को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है। राज्य में लगभग 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है तो खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। शहर और गांव के बीच Connectivity बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब लोग शिक्षित होंगे। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी। इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है।

इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा, विधायक दसरथ गगराई और सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल और सूडा के निदेशक अमित कुमार सहित Kolhan के प्रमंडलीय आयुक्त और जिले के उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: Champai SorenCMGovernment Jharkhand
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

AJSU के केंद्रीय सचिव बने समाजसेवी जितेंद्र सिंह, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने…

Next Post

झारखंड में मनमानी ढंग से हो रहे ट्रांसफर का मामला पहुंचा चुनाव आयोग, CEO ने…

झारखंड में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालय डेमोंस्ट्रेटरों की रिटायरमेंट आयु फिर 65 वर्ष

Retirement age limit for demonstrators working in universities: झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत डेमोंस्ट्रेटरों को बड़ी राहत देते हुए ...

May 10, 2025
Rims
झारखंड

भारत-पाक तनाव के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए RIMS में 50 बेड और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम गठित

Indo-Pak tension: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ...

May 10, 2025
crime
झारखंड

अवैध संबंधों पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार

Jharkhand News: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के खरकटी गांव में गुरुवार रात, 8 मई को ...

May 10, 2025
लातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता
झारखंड

लातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता

Jharkhand News: लातेहार जिले में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ...

May 10, 2025
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तीनों विभागों का संभाला कार्यभार, इसके बाद…
झारखंड

झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल 24×7 अलर्ट

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच स्वास्थ्य तंत्र को ...

May 10, 2025
jmm-advertisement
JH-GOV-AD01

Next Post

झारखंड में मनमानी ढंग से हो रहे ट्रांसफर का मामला पहुंचा चुनाव आयोग, CEO ने…

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.