Homeबॉलीवुडअब लीजिए, अचानक गायब हो गए कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल, वाइफ...

अब लीजिए, अचानक गायब हो गए कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल, वाइफ ने…

Published on

spot_img

Comedian and Actor Sunil Pal: अब ऐसा भी होने लगा। जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल (Comedian and Actor Sunil Pal) लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनील पाल कई घंटों से लापता हैं, परेशान पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santa Cruz Police Station) में मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई है।

सुनील पाल अक्सर शो के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं, इस बार भी वो शो करने के लिए बाहर गए थे। उन्हें आज वापस लौटना था, मगर जब वो वापस नहीं लौटें तो उनकी पत्नी ने उन्हें कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की मगर उनसे जब कोई संपर्क नहीं हुआ तब उनकी पत्नी थाने पहुंची। पत्नी ने बताया कि वो कई घंटों से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं मगर कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है।

1 दिसंबर को निकले थे घर से

जो जानकारी अब तक सामने आई है, उसके मुताबिक सुनील पाल 1 दिसंबर को घर से निकले थे आज उन्हें घर वापस आना था मगर वो नहीं लौटे ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है।

उनकी पत्नी सरिता पाल (Sarita Pal) पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि सुनील एक शो के लिए पटना गए थे। उन्हें हरिद्वार भी जाना था। उन्होंने कहा था कि वो 3 तारीख तक घर वापस आएंगे, मगर न वो आएं ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है, जिसके बाद उनके घरवाले परेशान हो गए।

जल्द खोज निकालेगी पुलिस

सुनील पाल बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ एक उम्दा एक्टर भी हैं। सुनील पाल ने बॉम्बे टू गोवा और किक जैसी फिल्मों में काम किया है। सुनील पाल ने साल 2005 में The Great Indian Laughter Challenge में नजर आए थे।

शो में सुनील स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आए थे। हाल ही में सुनील पाल ने कपिल के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को क्रिटिसाइज (Criticize) किया था जिसकी वजह से वो चर्चा में थे। सुनील पाल कहां हैं? क्या उनका सच में किडनैप हो गया है? या फिर वो किसी और मुसीबत में हैं? पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द वो सुनील पाल को खोज निकलेगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...