झारखंड

झारखंड राजद का समेलन 28 फरवरी और 1 मार्च को

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजद के जिला सम्मेलन का शुभारंभ धनबाद से होगा।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को धनबाद में जिला सम्मेलन होगा।

वहीं देवघर में एक मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि अभय कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियो, नेताओं, कार्यकार्यकर्ताओं तथा सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि सभी अपने अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल करने में तन, मन से लगकर कार्यक्रम को सफल करें।

साथ ही अपने अपने जिला में भी जिला सम्मेलन की तैयारी में लग जायें।

सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिला में संगठन को धारदार और मजबूत करना है तथा आने वाले 2024 के चुनाव मे अभी से ही लग जाना है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker