Latest Newsझारखंडरांची में कांग्रेस ने मकर संक्रांति पर उड़ाई राहुल गांधी की भारत...

रांची में कांग्रेस ने मकर संक्रांति पर उड़ाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो वाली पतंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची:रांची (Ranchi) में भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर पतंग उड़ाने (Kite Flying) की भी परंपरा रही है।

इस अवसर पर रांची के BJP MP संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने शनिवार को जहां नमो पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया तो रविवार को झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो पतंगबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन डोरंडा के छप्पन सेठ मैदान पर किया गया।

नमो पतंग एक व्यक्ति विशेष को खुश करने की कोशिशभर: आलोक दुबे

भारत जोड़ो पतंगबाजी कार्यक्रम (Bharat Jodo Kite Flying Program) को लेकर कांग्रेस के डेलीगेट्स मेम्बर आलोक दुबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) की भारत को जोड़ने की यह पतंग, देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, और सद्भावना का प्रतीक जबकि नमो पतंग एक व्यक्ति विशेष को खुश करने की कोशिशभर है।

Patang Politics मकर संक्रांति पर रांची में उड़ी राहुल गांधी की भारत जोड़ने  वाली पतंग

आलोक दुबे : भारत जोड़ो यात्रा में पूरा देश राहुल के साथ खड़ा

कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान श्रीराम ने जो पतंग उड़ाई थी, वह सीधे इन्द्रलोक तक पहुंच गई थी।

राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए, आपसी प्रेम के लिए, भाईचारा एवं सद्भावना के लिए, देश में एकता व अखंडता के लिए कन्याकुमारी (Kanya Kumari) से कश्मीर तक की यात्रा पर निकले हैं।

ऐसे में उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग उड़ा रहे हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है, जो हमें दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर, नकारात्मकता और अंधकार से सकारात्मकता और प्रकाश की ओर ले जाता है।

Rahul Gandhi के सामने नकारात्मकता नहीं टिक सकती है। राहुल गांधी देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए तपस्या पर निकले हैं और इस यात्रा में पूरा देश राहुल के साथ खड़ा है।

राहुल गांधी के साथ पूरा देश चल रहा है: शाहदेव

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव (Lal Kishore Nath Shahdev) ने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग उड़ा कर हम देश में एकता, अखंडता, भाईचारा, संपन्नता एवं प्रेम का संदेश दे रहे हैं।

राहुल गांधी के साथ पूरा देश चल रहा है, उससे यह साफ हो गया है कि आज से इस देश में नये युग का सूत्रपात होगा। आज पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत को महसूस कर रहा था।

डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा की…

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पिछले आठ वर्षों में BJP ने एक व्यक्ति की चाटुकारिता के अलावा और Congress के तमाम विभूतियों को अपमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है।

पिछले पांच महीने से Bharat Jodo Yatra पर निकले राहुल गांधी की 3570 किलोमीटर की दूरी लगभग तय होने वाली है। क्या BJP के किसी नेता में साहस है तो करके बताए।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा और देश एकता के सूत्र में बंधेगा।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...