Homeझारखंड27 मार्च को झारखंड में कांग्रेस का बड़ा आयोजन, जानिए क्या होगा...

27 मार्च को झारखंड में कांग्रेस का बड़ा आयोजन, जानिए क्या होगा खास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Big Event : आगामी 27 मार्च 2025 को झारखंड कांग्रेस प्रभारी Mr. K. Raju विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची के पुराना विधानसभा क्षेत्र स्थित राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान पहुंचेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की स्मृति (Rajiv Gandhi statue) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री और सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से किया जाएगा।

इसके बाद, HEC में कार्यरत रहे वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व NSUI नेताओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कांग्रेस की नीतियों और झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है।

100 महिला शिक्षकों का होगा सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 100 महिला शिक्षकों को इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, पासवा (Private Schools and Children Welfare Association) के स्वयंसेवकों के साथ एक विशेष परिचर्चा भी होगी, जिसमें शिक्षा नीति और समाज पर इसके प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

उद्यान के संस्थापक को दी जाएगी श्रद्धांजलि

इस कार्यक्रम में स्वर्गीय गोपाल झा को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी, जो राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान के संस्थापक सदस्य थे और हाल ही में उनका निधन हुआ है। झारखंड में निर्मित यह पहला राजीव गांधी पार्क पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के सौजन्य से बनाया गया है।

तैयारियों में जुटी कांग्रेस कमेटी

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। श्री के. राजू इस कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...