HomeUncategorizedकांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर...

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) भले की गैर राजनीतिक थी, लेकिन पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 100 फीसदी राजनीतिक अभियान (Political Campaign) है।

अब कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने शनिवार को दिल्ली मुख्यालय (Delhi Headquarters) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन (Press Conference) कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और वे राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा

अभियान का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा

हाथ से हाथ मिलाओ अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चिट्ठी के साथ BJP सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर-घर में बांटी जाएगी।

इस अभियान का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा BJP ने कुछ का साथ, खुद का विकास सबके साथ विश्वासघात किया है।

BJP ने सूट-बूट की लूट, खुद का विकास, सिर्फ प्रचार और परिवारवाद के सूत्र पर काम किया है।

उन्होंने कहा युवा मांगे रोजगार, मोदी कराए इंतजार, खुद के मन की बात, गरीब के पेट पर लात, किसान मांगे सही दाम, मोदी सरकार रही नाकाम, महिलाओं का हुआ अपमान जैसे मुद्दों को चार्जशीट (Charge sheet) में शामिल किया है।

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा

सभी दलों ने यात्रा को सहयोग दिया है- जयराम रमेश

इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के समापन को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि ऐतिहासिक यात्रा के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से काफी इनुपट मिले हैं।

पैदल चलते हुए लाखों लोगों से मुलाकात हुई, उनसे मिलकर उनका दर्द समझ में आया जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।

सितंबर में कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई यात्रा का राहुल गांधी 30 जनवरी को सुबह दस बजे जम्मू कश्मीर पार्टी ऑफिस में झंडा फहरा कर यात्रा का समापन करेंगे।

अन्य राजनीतिक दलों के समापन समारोह में शामिल होने को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि सभी दलों ने यात्रा को सहयोग दिया है।

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...