Homeझारखंडहड़िया दारू बेच रहीं महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ें:...

हड़िया दारू बेच रहीं महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ें: मनीष रंजन

Published on

spot_img

रांची: ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने शुक्रवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ने को कहा है।

साथ ही पूर्व में इस अभियान की लाभुक महिलाओं को भी ससमय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पत्र के माध्यम से डॉ. मनीष रंजन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की बात कही है।

इसके तहत वैसी महिलाएं, जो हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़कर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाना है।

ग्रामीण विकास सचिव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटीं ग्रामीण महिलाओं की निगरानी, काउंसेलिंग, सहयोग एवं लगातार संवाद कायम रखने के लिए कार्य पर जोर देने की जरूरत है।

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का दूसरा चरण 15 से

ग्रामीण विकास सचिव ने उपायुक्तों को लिखे पत्र में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत राज्य स्थापना दिवस के दिन से करने की बात कही है।

इस अभियान के दूसरे चरण में वैसी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना सुनिश्चित करना है, जो अभी भी हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी हैं।

पत्र के मुताबिक पहले चरण में अभियान से जुड़ी लाभुक महिलाओं के घर भ्रमण कर उनको प्रोत्साहित करना एवं आजीविका सशक्तीकरण के लिए मदद करना भी सुनिश्चित करना है।

पत्र के जरिए इस अभियान के लाभुकों को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर राशन कार्ड, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

दूसरे चरण में चिह्नित महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण से भी जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमदनी में इजाफा हो सके।

ग्रामीण विकास सचिव ने बताया है कि फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के अनुश्रवण हेतु ऑनलाइन डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा 15 नवंबर को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का क्रियान्वयन झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के द्वारा किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अब तक 14000 से ज्यादा हड़िया दारू निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को सशक्त आजीविका से जोड़ा गया है। इन महिलाओं को सखी मंडल में जोड़कर आजीविका के विभिन्न साधन उपलब्ध कराए गए हैं एवं ब्याजमुक्त लोन के साथ तकनीकी मदद भी की जाती है।

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत लाभुको को दो या दो से अधिक आजीविका के साधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...