झारखंड

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,08941 हुई

गुवाहाटी: सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में जहां पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।

हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 603 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 308941 हो गई है। जिसमें से 295381 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 893 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 11497 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1847 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 186 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 210454 है। जबकि 206041 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 405 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 3445 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 965 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 17 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31959 है। जबकि 30532 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1043 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 361 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 178 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 22049 है। जबकि 18832 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 239 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 2993 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 224 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 56 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15868 है। जबकि, 14588 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1232 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 48 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में मरीजों की कुल संख्या 10668 हो गई है, वहीं 9594 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि, 971 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 100 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 140 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10025 हो गई है और 8860 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1009 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 53 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 23 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4522 हो गई है और 4053 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 294 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 03 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3396 हो गई है और 2881 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि 510 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker