Homeभारतदेश में COVID-19 की वापसी!, 5755 एक्टिव केस, केरल सबसे प्रभावित, मॉक...

देश में COVID-19 की वापसी!, 5755 एक्टिव केस, केरल सबसे प्रभावित, मॉक ड्रिल शुरू

Published on

spot_img

COVID-19: भारत में COVID-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। शनिवार सुबह तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,755 तक पहुंच गई। बीते 24 घंटों में 391 नए मामले सामने आए और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

केंद्र और राज्य सरकारों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

केरल में सबसे अधिक मामले, अन्य राज्यों का हाल

केरल: सबसे अधिक प्रभावित राज्य, जहां एक दिन में 127 नए मामले दर्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 1,373 और 9 मौतें।

महाराष्ट्र: 29 नए मामले, कुल सक्रिय मामले 577, मृत्यु 18। पुणे (44) और मुंबई (37) में सबसे ज्यादा मामले।

पश्चिम बंगाल: 26 नए मामले, 88 रिकवरी, सक्रिय मामले 622, मृत्यु 1।

दिल्ली: 73 नए मामले, सक्रिय मामले 665, 1 जनवरी 2025 से 7 मौतें।

छत्तीसगढ़: 17 नए मामले, सक्रिय मामले 41, कोई मृत्यु नहीं।

हरियाणा: 9 नए मामले, गुरुग्राम और फरीदाबाद सबसे प्रभावित, कुल सक्रिय मामले 87।

गुजरात: 102 नए मामले, सक्रिय मामले 338।

5 जून को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

केंद्र सरकार ने 5 जून को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की, जिसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।

2 और 3 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकें हुईं, जिनमें ICMR, NCDC, और IDSP के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

केरल में सख्ती, अन्य राज्यों में तैयारियां

केरल ने अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है और खांसी जैसे लक्षण वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, और कर्नाटक ने अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, और वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में सभी पॉजिटिव सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजे जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...