Latest Newsझारखंडकोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा...

कोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Crack in Koel River Bridge : रविवार को लोहरदगा में एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बच गई। रांची से लोहरदगा आ रही मेमो ट्रेन आरएल-3 (Memo Train RL-3) को समय रहते रोक दिया गया। इससे ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

ट्रेन को कोयल नदी पर बने भक्सो रेलवे पुल से पहले ही रोक दिया गया, क्योंकि पुल के पांच नंबर पिलर में दरार की जानकारी मिली थी।

पुल में दरार की सूचना मिलते ही सतर्क हुआ रेलवे

जानकारी के अनुसार रांची से टोरी (Ranchi to Tori) की ओर जाने वाली मेमो ट्रेन संख्या 68027 अपने तय समय पर रवाना हुई थी। रविवार होने के कारण ट्रेन में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी।

जैसे ही ट्रेन लोहरदगा स्टेशन से कुछ दूरी पहले कोयल नदी रेलवे पुल के पास पहुंची, वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों को पुल के पिलर और गाटर में नुकसान की सूचना मिली। इसके बाद बिना देर किए ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। पुल की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया।

कई यात्री रेलवे ट्रैक के सहारे पुल पार कर नदी किनारे पहुंचे, जहां पहले से खड़े ऑटो, टेंपो और निजी वाहनों से वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

यात्रियों ने की रेलवे की सराहना

इस दौरान कई यात्री ईश्वर को याद करते नजर आए और रेलवे की सतर्कता की सराहना की। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोहरदगा-रांची रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

मेमो ट्रेन के साथ-साथ सासाराम पैसेंजर, इंटरसिटी एक्सप्रेस और Rajdhani Express जैसी ट्रेनों पर भी असर पड़ा। कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि कुछ के मार्ग बदल दिए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रांची से डीआरएम तकनीकी टीम के साथ लोहरदगा के लिए रवाना हो गए। रेलवे इंजीनियर पुल की जांच कर रहे हैं और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुल को पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन (Train Operations) फिर से शुरू किया जाएगा। समय रहते दरार का पता चल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

spot_img

Latest articles

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...

पर्यटन मानचित्र पर उभरी शिव पहाड़ी गुफा, गढ़वा को मिली नई पहचान

Garhwa Has Got a New Identity : गढ़वा जिले के लिए यह एक अच्छी...

कड़ाके की ठंड के कारण रांची के स्कूलों में 5–6 जनवरी तक पढ़ाई स्थगित

Schools Have Been Suspended Until January 5-6 : रांची जिले में बढ़ती ठंड और...

खबरें और भी हैं...

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...