Homeझारखंडराज्य में अपराधी बेलगाम, आम आदमी खूद को असुरक्षित महसूस कर रहा:...

राज्य में अपराधी बेलगाम, आम आदमी खूद को असुरक्षित महसूस कर रहा: अर्जुन मुंडा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, बिगड़ी कानून व्यवस्था और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों (Anti People Policies) के खिलाफ मंगलवार को जिले के कोने-कोने से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे और प्रदर्शन (BJP Workers Demonstrated) किया।

पालकोट रोड स्थित पार्टी कार्यालय से पहले आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें शामिल लोग सरकार के विरूद्ध नारेबाजी कर रहें थे। यह रैली कचहरी परिसर में पहुंच कर एक सभा में परिणत हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए जनजातीय मामलों (Tribal Affairs) के केंद्रीय मंत्री Arjun Munda मौजूदा राज्य सरकार पर जम कर बरसे। उन्होंने राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पर बरसते हुए कहा कि पूरे राज्य में खनिज संपदा की लूट मची हुई है।

एक तरफ यह सरकार ग्राम सभा को प्राप्त अधिकारों का हनन कर रही है, तो दूसरी ओर माफिया को खूला संरक्षण दे रही है। पीएम आवास बनाने के लिए लोगों को बालू नहीं मिल रहा है।

बिना संविदा व अनुमति के यहां की खनिज संपदा दुसरे देशों में जा रही है। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आम आदमी खूद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

जिस तरह सरकारी अधिकारी अपना चरित्र बदल रहें हैं,उन्हें सावधान रहना होगा : मुंडा

मुंडा ने कहा कि आदिवासियों व मूलवासियों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। वन पट्टा देने के मामले में भी यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

फॉरेस्ट एक्ट में संशोधन होना चाहिए। मगर इसके लिए राज्य सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का गठन करवाया।

अब इस राज्य का विकास भी सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। श्री मुंडा ने नौकरशाहों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह सरकारी अधिकारी अपना चरित्र बदल रहें हैं,उन्हें सावधान रहना होगा। सरकार बदलती रहती है। मगर जनता यहीं रहेगी। आप निष्पक्ष होकर काम करें।

सभा को भाजपा ST Morcha के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुप चंद्र अधिकारी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सिंह आदि ने संबोधित किया।

मौके पर सांसद सुदर्शन भगत , पूर्व विधायक कमलेश उरांव, विनय कुमार लाल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, भिखारी भगत, सत्यनारायण पटेल, कौशलेंद्र जमुआर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...