Homeझारखंडडालटनगंज में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने...

डालटनगंज में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tragic Accident in Daltonganj: डालटनगंज रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर सुदना रेलवे क्रॉसिंग पर आज शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ, जिसमें ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक ट्रैकमैन की पहचान बिहार के गया जिला निवासी 30 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह करीब 3:30 बजे जब वह पटरियों का निरीक्षण कर रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

गढ़वा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस (Ahmedabad-Kolkata Express) ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए MMCH भेज दिया गया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस मामले को डालटनगंज रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट उमेश कुमार (Umesh Kumar) ने इसे ड्यूटी के दौरान असावधानी का मामला बताया। हालांकि, मृतक के सहकर्मियों का कहना है कि यदि ट्रैकमैन को GPS ट्रैकर जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जातीं, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...