धनबाद में खून से सना मिला युवक का शव, जांच कर रही पुलिस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: श्रमिक नगरी भूली में शुक्रवार की सुबह एक युवक की हत्या (Dhanbad Murder) की खबर ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार डी ब्लॉक सेक्टर छह मुंडापट्टी निवासी हरि भुइंया की किसी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

मृतक का शव (Dead Body) उसके ही घर के कमरे पाया गया है। कमरे में चारों तरफ खून फैला था। शव के पास से एक चाकू भी मिला है।

बताया जाता है कि युवक यहां अकेला रहता था। वह अवैध शराब (Illicit Liquor) की बिक्री करता था। घटना की खबर के बाद मृतक के आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फोरेंसिक जांच टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गई

इसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भूली ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस तफ्तीश में फोरेंसिक विभाग की भी मदद ले रही है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक जांच टीम (Forensic Investigation Team) ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गई है।

Share This Article