Homeभारतपैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर महंत नरसिंहानंद को फांसी देने की...

पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर महंत नरसिंहानंद को फांसी देने की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Demand to hang Mahant Narsimhanand: पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से आक्रोशित होकर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग महंत यति नरसिंहानंद (Mahant Yeti Narsimhanand) के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और मुड़िया पिस्तौर ईदगाह से मुख्यमार्ग पर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां नरसिंहानंद और उसके शिष्य के पुतले जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद लोग कोतवाली पहुंचे और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

यह लोग नरसिंहानंद और उनके शिष्य को फांसी देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत याति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की है, जोकि दिल दुखाने वाली है।

टीपीनिया करके दंगे भड़काने की साजिश की गई

ऐसा ही कार्य महाराष्ट्र के रामगिरि महाराज (Ramgiri Maharaj) ने भी किया था। इन टिप्पणियों को इन्हीं लोगों ने वीडियो बनाकर Internet मीडिया पर साझा किया जिससे वह वायरल हो गईं। वीडियो में कही गईं बातों से दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

ऐसी टिप्पणियों करके दंगे भड़काने की साजिश की गई है। लोगों ने मांग की कि हमारे भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को तार-तार करने की कोशिश करने वाले ऐसे राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कठोर सजा दिलवाई जाए।

इस मौके पर मुड़िया कलां के पूर्व प्रधान लियाकत अली, मौलाना गुलाम नूर मोहम्मद, मौलाना अमीर अहमद, इरशाद अली, सुहैल अहमद, इमरान, मो.फैजान, मोईन, नाजिर, उस्मान, नवाब अली, खलील, अतीक, समेत हजारों लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...