सड़क पर टहल रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar Road Accident :देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारवां मुख्य मार्ग (Deoghar-Sarwan Main Road) पर घाटघर के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन (Pickup Van) ने पैदल चल रहे पांच लोगों को जोरदार धक्का मार दिया।

जिससे एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान खागड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय तफज्जुल अंसारी के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में महबूब अंसारी, तनवीर हुसैन, रियाज अंसारी और फिराक अंसारी शामिल हैं। सभी खगड़ा गांव के ही रहने वाले हैं।

सुबह की नमाज अदा कर सड़क पर टहल रहे थे सभी

घायलों में से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संदर्भ में घायल रियाज अंसारी ने बताया कि सभी लोग सुबह की नमाज अदा करने के बाद करीब 6 बजे सड़क किनारे टहल रहे थे।

उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक Pickup Van का चालक पीछे से सभी धक्का मारते हुए फरार हो गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, ASI चुनु मंडल व अन्य पदाधिकारी जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Share This Article